Monday, November 6, 2017

प्रयास


   सफल लोग अपने जीवन में अलग चीज़ें नहीं करते, बल्कि वो चीजों को अलग तरीके से करते हैं - अलग तरीके से करने का प्रयास बार बार करते हैं जब तक कि सफल ना हों, और यही वजह आने वाले समय में प्रेरणा का स्रोत बनती है।

     सफलता पाने वाले लोग हमेशा जीवन में स्मार्ट तरीकों को चुनते हैं। आज हम अपने चारों तरफ देख सकते हैं कि हर कोई बस रेस(भीड) मे दौड़ना चाहता है और जीवन भर बस भीड़ का एक हिस्सा बनकर रह जाता है सफल होने के लिए ज़रूरी है कि कुछ अलग करना होगा जिससे कि आनेवाले समय में लोग इस बात को ध्यान में रखें कि चीजों को अलग तरीके से करने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिए।

     हम लोग न्यूटन को जानते हैं क्यूंकी वो एक महान वैज्ञानिक था, लेकिन हम जानते हैं कि विज्ञान तो दुनिया में बहुत पहले से भी थी। सोचो अगर न्यूटन भी पुराने विज्ञान में ही उलझा रहता और किताबें पढ़कर बस इम्तिहान पास करता रहता तो क्या वो कभी महान बन पता? कभी नहीं. उसने लीक से हटकर कुछ अलग किया और विज्ञान वो नयी दिशा दी।

     सफल बनने के लिए ज़रूरी है अपने प्रयास और अपनी प्रतिभा को पहचानना। सकारात्मक सोच रखना व हमेशा प्रयासरत रहना।

     उदाहरण के लिए - सोचो अगर आप किसी हाथी को चीते की तरह तेज दौडने के लिए बोलो तो वह कभी भी चीते की तरह नहीं दौड़ पाएगा। क्योंकि चीता चुस्त दुरुस्त व फुर्तीला होता है जबकि हाथी भारी भरकम विशालकाय शरीर वाला जानवर है।

     ठीक उसी तरह बहुत सारे लोग अपना सारा जीवन ऐसे किसी काम या बिजनिस में निकाल देते हैं जिसके वो कभी लायक ही नहीं थे और अंत में रिज़ल्ट क्या होता है.. ज़ीरो।
     सुना है कि हर इंसान मे एक ना एक खूबी ज़रूर होती है फिर चाहे वो किसी भी क्षेत्र में हो। बस ज़रूरत है तो अपनी प्रतिभा को पहचानने की, जिस दिन आप अपने प्रतिभा को जान गये सोचो तुम सफलता की पहली सीढ़ी चढना शुरू कर दिए हो।

   साथियो इस लेख के माध्यम से मैं अपको केवल यही बताना चाहता हूँ कि भटकने से कुछ नहीं होगा अपने आप को पहचानो, अपने आत्मविश्वास को पहचानो व अपनी प्रतिभा को निखारो हमेशा प्रयास करते रहो। जिस दिन आप अपने कार्य को सफल बनाने में कामयाब हो गये फिर वो दिन दूर नहीं जब आपका नाम भी दुनिया में महान लोगों में लिया जाएगा।

                                                         
                                                            📝
                                                     सोमवीर सिंह